पेटीएम के ऋण वितरण की वार्षिक दर सितंबर में 34,000 करोड़ रुपये हुई

पेटीएम के ऋण वितरण की वार्षिक दर सितंबर में 34,000 करोड़ रुपये हुई

पेटीएम के ऋण वितरण की वार्षिक दर सितंबर में 34,000 करोड़ रुपये हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 10, 2022 10:37 am IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने सोमवार को बताया कि उसके ऋण वितरण की वार्षिक दर सितंबर में 17 प्रतिशत बढ़कर 34,000 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी पेटीएम ब्रांड नाम के तहत कारोबार करती है।

कंपनी ने बताया कि अगस्त 2022 में उसके ऋण वितरण की वार्षिक दर 29,000 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”हमारा ऋण वितरण व्यवसाय (शीर्ष ऋणदाताओं के साथ साझेदारी में) सितंबर में 34,000 करोड़ रुपये की वार्षिक दर से बढ़ रहा है।”

सितंबर तिमाही में पेटीएम द्वारा वितरित ऋणों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 92 लाख हो गई, जो एक साल पहले 28.41 लाख थी।

समीक्षाधीन तिमाही में पेटीएम द्वारा बांटे गए कुल ऋण की मात्रा बढ़कर 7,313 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2021 तिमाही के 1,257 करोड़ रुपये की तुलना में छह गुना है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में