पीसी ज्वेलर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 152.89 करोड़ रुपये पर
पीसी ज्वेलर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 152.89 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) पीसी ज्वेलर लिमिटेड का 31 मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 152.89 करोड़ रुपये रहा है। कुल आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 94.78 करोड़ रुपये रहा था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 946.26 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 700.10 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के 577.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 714.46 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय बढ़कर 2,371.87 करोड़ रुपये से 3,549.58 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 एक महत्वपूर्ण साल रहा, क्योंकि कंपनी ने अपनी रफ्तार पुनः पकड़ी और पूरे वर्ष मजबूत प्रदर्शन किया। यह व्यापक वृद्धि पूरे व्यवसाय में मजबूत निष्पादन और पूरे साल निरंतर उपभोक्ता मांग के समर्थन से संभव हुई, जो कंपनी के निरंतर सुधार के सफर में एक महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत है।’’
भाषा अजय अजय
अजय

Facebook


