ATM Rules Change: ATM से कैश निकालना अब पड़ सकता है महंगा! इस सरकारी बैंक ने घटाई फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा, जानें नए चार्ज और नियम

ATM Rules Change: सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए दूसरे बैंक के ATM से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा 1 अक्टूबर 2026 से घटकर 5 हो जाएगी। सीमा खत्म होने के बाद कैश निकालने पर 23 रुपये के साथ जीएसटी और गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये के साथ जीएसटी देना होगा। अन्य खातों के नियम पहले जैसे ही रहेंगे।

ATM Rules Change: ATM से कैश निकालना अब पड़ सकता है महंगा! इस सरकारी बैंक ने घटाई फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा, जानें नए चार्ज और नियम

(ATM Rules Change/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 3, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: September 3, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI ने सैलरी अकाउंट वालों के ATM नियम बदले।
  • नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
  • दूसरे बैंक के ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन 10 से घटकर 5 होंगे।

नई दिल्ली: ATM Rules Change: अगर आपका सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में है और आप दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालते (New ATM withdrawal Rules) हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। SBI ने सभी तरह के सैलरी पैकेज अकाउंट पर दूसरे बैंकों के ATM से मिलने वाली मुफ्त ट्रांजैक्शन सुविधा में बदलाव किया है। नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके बाद सैलरी अकाउंट ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

10 की जगह अब सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन

अभी तक SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर्स दूसरे बैंकों के ATM से हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन (ATM Rules Change) कर सकते थे। लेकिन 1 अक्टूबर से यह संख्या घटाकर 5 कर दी जाएगी। यानी महीने में पांच बार तक दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद किए गए लेनदेन पर बैंक की ओर से निर्धारित चार्ज देना होगा। यह बदलाव सभी सेंटरों पर लागू होगा।

लिमिट खत्म होने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क

मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा पूरी होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है। पांच फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर अतिरिक्त नकद निकासी पर 23 रुपये + GST का शुल्क लगेगा। वहीं मिनी स्टेटमेंट निकालने, बैलेंस चेक करने जैसे गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये + GST देना होगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए अपनी मासिक ATM जरूरतों के हिसाब से ट्रांजैक्शन करना होगा।

दूसरे SBI खातों पर नहीं बदला नियम

यह बदलाव सिर्फ SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट्स के लिए है। अगर आपका SBI में सामान्य सेविंग्स अकाउंट या कोई अन्य प्रकार का खाता है तो फिलहाल आपके लिए नियम (ATM Rules Change) पहले जैसे ही रहेंगे। ऐसे ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM से हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। इसलिए नया बदलाव मुख्य रूप से सैलरी अकाउंट वालों को प्रभावित करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।