Pension scheme for senior citizens: बुजुर्गों को हर महीने मिलेगा 25 सौ रुपये पेंशन.. राज्य सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जानें कौन होगा पात्र..
सरकार 80,000 नए बुजुर्गों को पेंशन देने जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।
Pension scheme for senior citizens online apply and registration
Pension scheme for senior citizens online apply and registration : नई दिल्ली: प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सोमवार को बुजुर्गों को एक सौगात दी है। दिल्ली सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए नागरिक पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर के सभी दिल्लीवासियों को पेंशन मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत 60 से 69 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि 69 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पहले ही दिन इस योजना के लिए 10,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। सरकार ने इस योजना के तहत कुल 80,000 नए पंजीकरण के लिए स्लॉट खोले हैं।
Read More News: Delhi Air Pollution: देश की राजधानी में लागू रहेगा ग्रैप 4, बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला
Pension scheme for senior citizens online apply and registration: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राज्य में दोबारा वृद्धा पेंशन योजना शुरू की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। सरकार 80,000 नए बुजुर्गों को पेंशन देने जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। दोबारा शुरू की गई वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
कौन होगा वृद्धावस्था पेंशन का पात्र?
- आवेदक की उम्र 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए.
- आवेदक दिल्ली में कम से कम पांच साल से रह रहा हो.
- दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड होना चाहिए.
- परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए.
- आवेदक राज्य या केंद्र सरकार के किसी अन्य योजना का लाभार्थी न हो.
- आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार से कोई अन्य पेंशन या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं होनी चाहिए.
- आवेदन दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं.
60-69 year old : Rs 2,000
70+ years old : Rs. 2,500This is the highest Pension by any state in India.#kejriwalaayepensionaayi pic.twitter.com/QZVqO6t8wF
— Aam Aadmi Party Puducherry (@AAPPondy) November 25, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pension scheme for senior citizens online apply and registration
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm