सिंजीन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पीटर बेन्स ने दिया इस्तीफा

Ads

सिंजीन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पीटर बेन्स ने दिया इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 06:56 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) पीटर बेन्स ने नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बेन्स का इस्तीफा 30 जून को कारोबार समाप्त होने के बाद से प्रभावी हो गया है।

बेन्स ने कंपनी के निदेशक मंडल के चेयरमैन को लिखे इस्तीफे में कहा कि ‘नेतृत्व उत्तराधिकार और सीईओ में बदलाव से जुड़ी चर्चाओं’ के बाद उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

बायोकॉन समूह की कंपनी सिंजीन इंटरनेशनल अनुबंध आधारित अनुसंधान, विकास तथा विनिर्माण सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय