प्रदेश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोल पर 4.5 तो डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर हुआ अतिरिक्त कर

प्रदेश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोल पर 4.5 तो डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर हुआ अतिरिक्त कर

प्रदेश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोल पर 4.5 तो डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर हुआ अतिरिक्त कर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 12, 2020 2:37 pm IST

भोपाल। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के वर्तमान अतिरिक्त कर में 1-1 रुपए की वृद्धि कर दी है, जिसके बाद पेट्रोल पर 4.5 रुपये एवं डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त कर हो गया है। कोविड 19 संक्रमण के दौरान राजस्व संग्रहण में आई कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें: ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुंए में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

बता दें कि इसके पहले आज दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत 0.57 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल की कीमत 0.59 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दाम 72.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार यानी 11 जून 2020 को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 पैसों की बढ़ोत्तरी की गई थी।

ये भी पढ़ें: GST काउंसिल की बैठक: लेट फीस पर मिली राहत, GSTR 3B के लिए नया विंडो, राज्यों …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com