जल्द बढ़ेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, उत्पादन में कटौती को लेकर ओपेक देशों की बैठक

जल्द बढ़ेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, उत्पादन में कटौती को लेकर ओपेक देशों की बैठक

जल्द बढ़ेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, उत्पादन में कटौती को लेकर ओपेक देशों की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 10, 2020 1:31 pm IST

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट के बीच सऊदी अरब की तरफ से OPEC+ देशों की बैठक बुलाई गई थी । इस बैठक का मकसद सामूहिक रूप से उत्पादन में कटौती कर कीमत में तेजी लाने का था। हालांकि मेक्सिको की जिद के कारण यह डील फाइनल नहीं हो पाई। डील को लेकर सकारात्मक उम्मीद के बीच कच्चे तेल का भाव इंटरनैशनल मार्केट में 32 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा है।

ये भी पढ़ें:लॉक डाउन के दौरान महाबलेश्वर में घूमते पाए गए DHLF के प्रमोटर क​पिल वधावन और …

इस बैठक में जुलाई तक उत्पादन में प्रतिदिन एक करोड़ बैरल की कटौती करने और उसके बाद इस साल के अंत तक प्रतिदिन 80 लाख बैरल कटौती की योजना थी। इस योजना के तहत मैक्सिको को जितनी कटौती करनी है, वह उसके लिए तैयार नहीं है। ओपेक ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको को छोड़कर प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने मई और जून में उत्पादन में प्रतिदिन एक करोड़ बैरल की कटौती करने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई: कोटक महिंद्र बैंक के CEO उदय इस साल केवल 1 र…

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई वार्ता के बाद ओपेक ने कहा कि उत्पादन में जुलाई से दिसंबर तक 80 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने के समझौते पर सहमति मैक्सिको के रुख पर निर्भर करेगी। मैक्सिको ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि मांग में आई कमी के कारण इतनी कटौती भी पर्याप्त नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में इंटरनेट की स्पीड पर लगा ताला, मोबाइल डेटा स्पीड में दु…

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कच्चे तेल की गिरती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए रूस और सऊदी अरब समझौते के करीब हैं। कोरोना वायरस संकट के बीच तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com