MP Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
MP Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
mohan cabinet today/ image source: IBC24
- सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक
- कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा
- फायनेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रस्ताव
MP Cabinet Baithak Today: भोपाल: भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं और आर्थिक सुधारों को लेकर ठोस कदम उठा सकती है।
Mohan Cabinet Meeting: कैबिनेट में रखे जाएंगे कई अहम प्रस्ताव
बैठक में फायनेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव प्रमुख एजेंडा में शामिल है। इस संस्थान के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा मंदसौर जिले में प्रस्तावित कातना सिंचाई परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है, जो किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Mohan Cabinet:चना-मसूर की एमएसपी पर भी हो सकता है फैसला
कैबिनेट में कृषि से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठ सकते हैं। चना और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर निर्णय लिया जा सकता है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा और जरूरी बदलावों पर चर्चा संभव है, ताकि किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधा मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Sugam Samparkata Pariyojana : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सुगम संपर्कता परियोजना की समीक्षा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब ड्रोन का ऐसे होगा उपयोग
- KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
- Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Facebook


