Petrol Diesel Price 21 April 2026: कच्चे तेल की कीमत में आग के बीच बदल गए ईंधन के रेट! कहीं आपके शहर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं बढ़ गए, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 21 April 2026: आज 21 अप्रल को दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच कीमतों में बदलाव हुआ है या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। आप घर बैठे भी आसानी से अपने शहर के ताजा ईंधन के रेट चेक कर सकते हैं।

Petrol Diesel Price 21 April 2026: कच्चे तेल की कीमत में आग के बीच बदल गए ईंधन के रेट! कहीं आपके शहर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं बढ़ गए, जानें आज का ताजा भाव

(Petrol Diesel Price 21 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 21, 2026 / 09:41 am IST
Published Date: April 21, 2026 9:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • 21 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ
  • कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच अस्थिरता
  • भारत के पास 60+ दिनों का मजबूत तेल भंडार मौजूद

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 21 April 2026 in India: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन भारत में इसका सीधा असर फिलहाल नहीं पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 21 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आम लोगों को राहत मिली है। अगर आप अपनी गाड़ी में आज ईंधन भरवाने की योजना बना रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में ताजा रेट क्या हैं?

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

देश के प्रमुख शहरों में आज कीमतें (Petrol Diesel Price Today) स्थिर बनी हुई हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 101.23 रुपये और डीजल 92.81 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरू में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये है। जबकि गुड़गांव में पेट्रोल 95.65 रुपये और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.41 92.02
चेन्नई 101.23 92.81
बेंगलुरु 102.92 90.99
नोएडा 95.12 88.29
गुरुग्राम 95.65 88.1

अंतरराष्ट्रीय तनाव और तेल बाजार की स्थिति

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Price)में तेजी आई थी। ब्रेंट क्रूड लगभग 95 डॉलर और WTI क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया था। हालांकि, अब बाजार में थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है, जिससे कीमतों पर ज्यादा दबाव नहीं बना है।

भारत के पास पर्याप्त तेल का स्टॉक

सरकार के मुताबिक, देश में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। भारत के पास 60 दिनों से ज्यादा का कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल और एटीएफ का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा एलएनजी का लगभग 50 दिन और एलपीजी का 40 दिन का भंडार उपलब्ध है। सरकार ने सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिका जैसे देशों से भी तेल आयात बढ़ाया है।

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate Today) घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए SMS सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। Indian Oil Corporation के लिए RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें। Bharat Petroleum के लिए 9223112222 और Hindustan Petroleum के लिए 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी ताजा रेट देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।