Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर बनने का सपना होगा पूरा, 8वीं-10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर बनने का सपना होगा पूरा, 8वीं-10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 | Photo Credit: IBC24
- भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका
- पात्र उम्मीदवार इस दिन तक भरें फॉर्म
- सिपाही पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी (जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 – 01 जनवरी 2008)
गरियाबंद: Indian Army Agniveer Recruitment 2026 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन भारतीय थल सेना के संबंध में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ज्वाईन इंडियन आर्मी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र से प्राप्त जानकारी के अुनसार ऐसे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनका जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी पुरुष एवं महिला, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त सिपाही के पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के मध्य होनी चाहिए। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जुलाई अथवा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला! कई पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर, इतने चौकियों पर कब्जा करने का दावा
- Shah Mat Madhya Pradesh: भोजशाला पर फिर तेज हुई सियासी बहस.. हाईकोर्ट खंडपीठ में पेश हुई रिपोर्ट, भाजपा-कांग्रेस ने सामने रखी ये मांगे
- शहमात The Big Debate: ‘श्रेय’ पर समर अभी शेष.. नक्सल फ्रंट पर बंटी कांग्रेस! कवासी ने सरकार को दिए पूरे नंबर! आखिर गृहमंत्री की तारीफ के मायने क्या?

Facebook


