Petrol Diesel Price 27 March 2026: पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, खाड़ी देशों में जारी जंग का भारत में दिखा असर, जानिए अब ईंधन के लिए प्रति लीटर कितना देना होगा

Ads

Petrol Diesel Price 27 March 2026: पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, खाड़ी देशों में जारी जंग का भारत में दिखा असर, जानिए अब ईंधन के लिए प्रति लीटर कितना देना होगा

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 08:54 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 08:54 AM IST

Petrol Diesel Price 27 March 2026: पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, खाड़ी देशों में जारी जंग का भारत में दिखा असर, जानिए अब ईंधन के लिए प्रति लीटर कितना देना होगा / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में लगभग 5.30 रुपये बढ़ोतरी
  • डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 27 March 2026:  देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपए और डीजल में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। रूस की ‘रोसनेफ्ट’ के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देश भर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं।

पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

Petrol Diesel Price 27 March 2026:  मिली जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में मूल्य वर्धित करों (वैट) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल 5.30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल) ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से

निजी कंपनियों का कहना है कि सरकारी कंपनियों के विपरीत उन्हें घाटे की भरपाई के लिए सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती, इसलिए उनके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद समुद्र के रास्ते माल ढोने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम बहुत बढ़ गए थे।

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल भी हुआ था महंगा

सरकारी कंपनियों ने सामान्य ईंधन के दाम तो स्थिर रखे हैं, लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये और बड़े उद्योगों को बेचे जाने वाले थोक डीजल के दाम करीब 22 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। दिल्ली में फिलहाल सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपए और सामान्य डीजल 87.67 रु प्रति लीटर मिल रहा है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई हैं।

तेल कंपनियां तय करतीं हैं कीमतें

एक संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा था कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ”प्रीमियम श्रेणी में कुछ वृद्धि की सूचना मिली है, जो (देश में बेचे जाने वाले) कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2 से 4 प्रतिशत हिस्सा है। आम आदमी के लिए कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।” अधिकारी ने कहा कि मूल्य निर्धारण का फैसला तेल कंपनियां स्वतंत्र रूप से करती हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण को क्रमशः 2010 और 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price 27 March 2026 में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

Petrol Diesel Price 27 March 2026 के अनुसार नायरा एनर्जी ने पेट्रोल में करीब 5.30 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Petrol Diesel Price 27 March 2026 क्यों बढ़ा?

Petrol Diesel Price 27 March 2026 में बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में युद्ध और कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी है।

क्या सरकारी कंपनियों ने भी Petrol Diesel Price 27 March 2026 में बढ़ोतरी की है?

नहीं, सरकारी कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price 27 March 2026 का असर किन जगहों पर ज्यादा होगा?

Petrol Diesel Price 27 March 2026 का असर अलग-अलग राज्यों में वैट दरों के कारण थोड़ा अलग-अलग हो सकता है।

Petrol Diesel Price 27 March 2026 के बाद दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

Petrol Diesel Price 27 March 2026 के बाद दिल्ली में सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।