BJP State General Secretary Full List: बदले गए कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जारी किया आदेश

Ads

BJP State General Secretary Full List: बदले गए कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 03:21 PM IST

BJP State General Secretary Full List: बदले गए कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जारी किया आदेश /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • BJP ने 24 नेताओं को दी नई संगठनात्मक जिम्मेदारी
  • छत्तीसगढ़ में कर्मवीर बने नए प्रदेश महामंत्री संगठन
  • MP, UP, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में बदलाव

नई दिल्ली/रायपुर। BJP State General Secretary Full List: भारतीय जनता पार्टी ने कल 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सहा प्रभारियों की नियुक्ति की थी, वहीं आज फिर बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्री (सह महामंत्री) बदल दिए है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (BJP National President Nitin Nabin) ये नियुक्तियां की है। जिसमें पार्टी ने 24 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पवन साय (Pawan Sai) की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश महामंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र रायपुर रहेगा। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को सौंपी गई है। वहीं उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को तो दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा को नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

 

जानें कैसा रहा कर्मवीर का अब तक का सफर

BJP State General Secretary Full List कर्मवीर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले और वर्तमान हाथरस जिले के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने 1993 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन शुरू किया। इस दौरान वे तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक, जिला प्रचारक और महानगर प्रचारक जैसे विभिन्न दायित्वों पर रहे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी (आगरा), अलीगढ़, मथुरा, एटा और बरेली में भी संगठन का कार्य किया।

2015 में वे मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक बने और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य किया। 2020 से वे भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के दायित्व पर रहे। अगस्त 2022 से वे झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उनका केंद्र भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची (झारखंड) है।

 

चंद्रशेखर मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

RSS प्रचारक चंद्रशेखर मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बनाए गए है, वर्तमान में चंद्रशेखर भाजपा तेलंगाना इकाई के प्रदेश संगठन महामंत्री थे। जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना की कमान सौंपी गई थी। तेलंगाना से पहले वो राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें

BJP ने कितने नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है?

भाजपा ने जारी आदेश के अनुसार 24 नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।

छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश महामंत्री संगठन कौन बने हैं?

छत्तीसगढ़ में कर्मवीर को नया प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा।

छत्तीसगढ़ में किसकी जगह कर्मवीर को जिम्मेदारी मिली है?

कर्मवीर को पवन साय की जगह नई जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में किसे जिम्मेदारी मिली है?

मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश में धर्मपाल को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र की जिम्मेदारी किसे मिली है?

दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा, जबकि महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।