Petrol Diesel Price 8 April 2026: क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट, लेकिन क्या सच में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए आज का ताजा भाव!

Ads

Petrol Diesel Price 8 April 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को दो हफ्तों के लिए टालने के ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में राहत मिली है। तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है।

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 09:58 AM IST

(Petrol Diesel Price 8 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को 2 हफ्ते के लिए टाला
  • WTI क्रूड 17% गिरकर 95 डॉलर, ब्रेंट 16% टूटकर 92 डॉलर पर
  • भारत में पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतें फिलहाल स्थिर

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 8 April 2026: आज 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बावजूद भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से आम लोगों को राहत की उम्मीद जरूर जगी थी, लेकिन अभी तक पेट्रोल पंपों पर इसका असर देखने को नही मिला है।

कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? (Petrol and Diesel Prices)

भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं, जिन्हें तीन प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल तय करती हैं। ये कंपनियां वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति के आधार पर दरों में बदलाव करती हैं। हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price)

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.45 रुपये और डीजल की कीमत 92.02 रुपये है। जबकि चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 100.80 रुपये और डीजल के दाम 92.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol-Diesel Prices in Major Cities)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
लखनऊ 94.65 रुपये 87.76 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
गुवाहाटी 93.23 रुपये 89.46 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये

ट्रंप के फैसले से क्रूड ऑयल में गिरावट (Crude Oil Prices Fall)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को दो हफ्तों के लिए टाल दिया है। साथ ही, उन्होंने एक शर्त के साथ सीजफायर का प्रस्ताव रखा है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से खोले। इस रास्ते से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है, इसलिए इसका खुला रहना बेहद अहम है।

ब्रेंट और WTI में बड़ी गिरावट (Big drop in Brent and WTI)

इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) करीब 17% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड भी लगभग 16% टूटकर 92 डॉलर के स्तर पर आ गया। इससे ऊर्जा सप्लाई को लेकर बनी चिंताएं काफी हद तक कम हुई हैं।

फिर क्यों नहीं घटी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? (Why did Petrol and Diesel Prices not Decrease?)

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत में तुरंत नहीं दिखता। आमतौर पर इसमें 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक 95 डॉलर से नीचे बनी रहती हैं, तो तेल कंपनियां आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं, जिससे आम जनता को राहत मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल गिरने के बावजूद भारत में कीमतें क्यों नहीं घटीं?

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों का असर पेट्रोल-डीजल पर आमतौर पर 7-10 दिन बाद दिखता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कौन तय करता है?

इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी सरकारी तेल कंपनियां वैश्विक तेल दर और डॉलर के मुकाबले रुपये के आधार पर रोजाना कीमतें तय करती हैं।

ट्रंप का ईरान पर फैसला तेल कीमतों पर कैसे असर डालता है?

ईरान पर संभावित सैन्य हमले को टालने से होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित रहता है, जिससे सप्लाई बढ़ती है और तेल की कीमतें गिरती हैं।

WTI और ब्रेंट क्रूड की वर्तमान कीमतें क्या हैं?

WTI लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।