Petrol Diesel Price Today 04 May 2026: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ा अपडेट, 5 रुपए तक दाम बढ़ने की आई थी खबर

Petrol Diesel Price Today 04 May 2026: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ा अपडेट, 5 रुपए तक दाम बढ़ने की आई थी खबर

Petrol Diesel Price Today 04 May 2026: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ा अपडेट, 5 रुपए तक दाम बढ़ने की आई थी खबर

Petrol Diesel Price Today 04 May 2026: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ा अपडेट, 5 रुपए तक दाम बढ़ने की आई थी खबर / Image : IBC24 Customized

Modified Date: May 4, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: May 4, 2026 1:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • इजराइल-ईरान तनाव से दुनियाभर में ईंधन महंगा
  • आने वाले दिनों में ₹5 तक बढ़ सकते हैं दाम

नई दिल्ली:  Petrol Diesel Price Today 04 May 2026 इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में ये दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं और अब तक सामने आए रूझान के अनुसार भाजपा बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। जबकि केएल में भी उलटफेर हुआ है और यहां यूडीएफ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय जीत के जरूरी आंकड़े को पार कर चुके हैं। तो ऐसे में जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है?

आज पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today 04 May 2026 पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बात करें दक्षिण भारत के राज्यों की तो चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है और बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।

5 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

वहीं, सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। ग्लोबल मार्केट पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और पिछले चार साल से खुदरा कीमतों के स्थिर रहने के कारण तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।

शहर (City) पेट्रोल (Petrol) डीजल (Diesel)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.80
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"