Petrol Diesel Price Today 13 June 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी ताबड़तोड़ वृद्धि, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 13 June 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी ताबड़तोड़ वृद्धि, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 08:45 AM IST

Petrol Diesel Price Today 13 June 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत भी ताबड़तोड़ वृद्धि, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
  • डीजल 15 रुपये और पेट्रोल 24 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • पेट्रोल 95 ऑक्टेन 495 रुपये और सुपर डीजल 478 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 13 June 2026:  अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में भी यही स्थिति है, यहां भी पिछले 20 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने कल बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के रेट में 22 रुपए कटौती करने का ऐलान किया है। वहीं, अब खबर आ रही है कि श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी है।

डीजल 20 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 13 June 2026 सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जारी रेट के अनुसार ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब ऑटो डीज़ल के लिए 407 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। जबकि 20 रुपए महंगा होने के बाद सुपर डीज़ल की कीमत 478 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल के रेट में 25 रुपए का इजाफा

वहीं, पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत में भी 24 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही पेट्रोल 95 ऑक्टेन की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। इसके बाद यहां अब पेट्रोल 92 ऑक्टेन 434 रुपए प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं पेट्रोल 95 ऑक्टेन के लिए जनता को 495 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, केरोसिन की कीमत 20 रुपये बढ़ाकर 285 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि यहां पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से मुसीबत बढ़ सकती है।

भारी भरकम टैक्स वसूल रही सरकार

दूसरी ओर सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले टैक्स प्रोसेसिंग शुल्क और ट्रांसपोर्टिंग खर्च की जानकारी दी है। ये जानकारी अप्रैल माह की है। लैंडेड लागत पेट्रोल 92 के लिए 273.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 290.07 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 560.85 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 613.90 रुपए और केरोसिन के लिए 550.24 रुपए बताई गई है। प्रोसेसिंग लागत 14.21 रुपए से 19.13 रुपए के बीच रही। फॉर्मूले के आधार पर, प्रति लीटर अनुमानित लागत पेट्रोल 92 के लिए 432.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 477.46 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 749.70 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 840.07 रुपए और केरोसिन के लिए 580.53 रुपए आंकी गई।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल के दाम कितने बढ़े हैं?

पेट्रोल 92 ऑक्टेन 24 रुपये और पेट्रोल 95 ऑक्टेन 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

डीजल कितना महंगा हुआ है?

डीजल की कीमत 15 रुपये और सुपर डीजल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई

नई कीमतों के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट क्या हैं?

पेट्रोल 92 ऑक्टेन 434 रुपये, पेट्रोल 95 ऑक्टेन 495 रुपये, ऑटो डीजल 407 रुपये और सुपर डीजल 478 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

केरोसिन की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

केरोसिन की कीमत 20 रुपये बढ़ाकर 285 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे महंगाई और आम लोगों का खर्च बढ़ सकता है।

शीर्ष 5 समाचार