Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: डीजल 12 रुपए और पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, तेजी से बढ़ती कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नया रेट शुक्रवार से लागू

Ads

Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: डीजल 12 रुपए और पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, तेजी से बढ़ती कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नया रेट शुक्रवार से लागू

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 09:01 AM IST

Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: डीजल 12 रुपए और पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, तेजी से बढ़ती कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नया रेट शुक्रवार से लागू / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पर 2 रुपए और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर की कटौती
  • नया रेट शुक्रवार से लागू
  • आम जनता के लिए राहत भरी खबर

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 20 May 2026 कच्चे तेल की आवक कम होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छूने लगे हैं। बात करें भारत की तो यहां पिछले पांच दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 4 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कीमतें बढ़ने के बाद भारत के अधिकातर शहरों में पेट्रोल का रेट 100 के पार पहुंच चुका है। वहीं, डीजल भी 90 रुपए प्रति लीटर से महंगा मिल रहा है। लेकिन इस बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

डीजल 12 रुपए हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today 20 May 2026 मिली जानकारी के अनुसार नेपाल की सरकार ने आम जनता को राहत देने का फैसला लेते हुए ईंधन के रेट में कटौती करने का फैसला किया है। नेपाल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल पर 2 और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। कीमतों में गिरावट आने के बाद यहां पेट्रोल 214.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल-केरोसिन 222.50 रुपए प्रति लीटर मिलने लगा है। हालांकि यहां की सरकार ने रसोई गैस की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी की है, जो आम जनता के लिए एक प्रकार से झटका ही है।

भारत के पड़ोसी देशों में कितना अंतर

भारत में पेट्रोल की औरत कीमत करीब 101 रुपए प्रति लीटर है। इसकी तुलना में पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 142 रुपए लीटर के आसपास है। यानी पाकिस्तान में भारत के मुकाबले पेट्रोल अभी 41 रुपए महंगा है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 140 रुपए के आसपास है। यानी भारत के मुकाबले श्रीलंका में पेट्रोल करीब 39 रुपए महंगा है। नेपाल में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 136 रुपए तक पहुंच गई है। यहां भी पेट्रोल भारत से करीब 35 रुपए महंगा है।

भारत के शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

City Petrol Price (Rs/Litre) Diesel Price (Rs/Litre)
Delhi Petrol Diesel Price Today 98.64 91.58
Mumbai Petrol Diesel Price Today 107.59 94.08
Kolkata Petrol Diesel Price Today 109.70 96.07
Chennai Petrol Diesel Price Today 104.51 96.13
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 98.12 86.09
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 111.84 99.95
Jaipur Petrol Diesel Price Today 108.55 93.81
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 107.16 95.04
Lucknow Petrol Diesel Price Today 98.40 91.72

ये भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल कितना सस्ता हुआ है?

पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया है।

पेट्रोल और डीजल के नए रेट क्या हैं?

नए रेट के अनुसार पेट्रोल 214.50 रुपए और डीजल-केरोसिन 222.50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

एलपीजी सिलेंडर भी सस्ता हुआ है?

सरकार ने रसोई गैस की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी की है।

भारत की तुलना में पड़ोसी देशों में पेट्रोल कितना महंगा है?

पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले काफी ज्यादा बताई गई है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल में क्या बदलाव हुआ है?

पिछले कुछ दिनों में भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 4 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है।