फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार 6 दिनों तक बढ़ोतरी होने के बाद इतने हुए दाम

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार 6 दिनों तक बढ़ोतरी होने के बाद इतने हुए दाम

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार 6 दिनों तक बढ़ोतरी होने के बाद इतने हुए दाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 7, 2020 7:30 am IST

नयी दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम जहां 30 पैसे प्रति लीटर और बढ़े हैं, वहीं डीजल कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.41 रुपये से बढ़कर 83.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल के दाम 73.61 रुपये से बढ़कर 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

पेट्रोलियम कंपनियों ने 20 नवंबर से ईंधन कीमतों में फिर संशोधन शुरू किया है। इसके बाद से यह वाहन ईंधन कीमतों में लगातार छठी वृद्धि है। 20 नवंबर से वाहन ईंधन के दाम 15 बार बढ़ाए जा चुके हैं। इससे पहले करीब दो माह तक पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में संशोधन नहीं किया था। सितंबर, 2018 के बाद अब वाहन ईंधन के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। इस तरह से 18 दिन में पेट्रोल के दाम 2.65 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। इस दौरान डीजल 3.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द

कोविड-19 के टीके को लेकर अच्छी खबरों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अक्टूबर के अंत के निचले स्तर के बाद अब ब्रेंट कच्चा तेल 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 90.05 रुपये से बढ़कर 90.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 80.23 रुपये से बढ़कर 80.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Read More: अमेरिका तक फैली किसान आंदोलन की आग, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर वीडियो किया जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"