दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 7, 2021 4:23 am IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में पहले ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में