मरीजों की सुरक्षा सबसे अहम, नकली दवाओं की जांच में अधिकारियों को दे रहे हैं सहयोग : फाइजर

मरीजों की सुरक्षा सबसे अहम, नकली दवाओं की जांच में अधिकारियों को दे रहे हैं सहयोग : फाइजर

मरीजों की सुरक्षा सबसे अहम, नकली दवाओं की जांच में अधिकारियों को दे रहे हैं सहयोग : फाइजर
Modified Date: September 23, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:59 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) कर्नाटक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से नकली दवाओं के प्रसार के खिलाफ की गई कार्रवाई पर दवा कंपनी फाइजर इंडिया ने कहा है कि मरीजों की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कर्नाटक एफडीए ने रविवार को बताया था कि नकली दवाओं के कथित वितरण और बिक्री के मामले में 16 खुदरा तथा थोक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि आठ अन्य के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

फाइजर इंडिया ने मंगलवार देर शाम जारी बयान में कहा, “फाइजर में मरीजों की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है।”

कंपनी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से वह पिछले एक महीने से अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और जांच में सहयोग के लिए कई कदम उठाए हैं।

कंपनी ने कहा कि वह असली और नकली उत्पादों की पहचान करने में सहायता कर रही है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में