फाइजर के पहली तिमाही का मुनाफा 6.6 प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये
फाइजर के पहली तिमाही का मुनाफा 6.6 प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) दवा कंपनी फाइजर लिमिटेड का 30 जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 6.6 प्रतिशत बढ़कर 204.47 करोड़ रुपये हो गया।
फाइजर लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 191.75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
पहली तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 653.17 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 603.05 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च एक साल पहले के 410.69 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक यानी 421.33 करोड़ रुपये रहा।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


