परिधान विनिर्माता मीनाक्षी इंडिया का शेयर बीएसई पर हुआ सूचीबद्ध
परिधान विनिर्माता मीनाक्षी इंडिया का शेयर बीएसई पर हुआ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) परिधान विनिर्माता मीनाक्षी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बीएसई के मुख्य मंच पर कारोबार की शुरुआत की, जहां इसका शेयर 281.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई और यह पांच प्रतिशत की ऊपरी सर्किट के साथ 296.08 रुपये तक पहुंच गया।
कंपनी ने 22 जुलाई को सूचीबद्ध होने की मंजूरी मिलने के बाद मूल्य निर्धारण के लिए विशेष पूर्व-खुला नीलामी सत्र आयोजित किया था।
बीएसई पर कंपनी के कुल 1.12 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर सूचीबद्ध हुए हैं। हालांकि, कंपनी कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध बनी रहेगी।
तमिलनाडु स्थित कंपनी ने बयान में कहा कि वह अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे वार्षिक उत्पादन 18 लाख परिधान से बढ़कर 2030 तक लगभग 35 लाख हो जाएगा।
कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक 450-500 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल करना है।
वर्ष 1982 में स्थापित मीनाक्षी इंडिया अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लिए प्रीमियम परिधान बनाती है और संपूर्ण विनिर्माण समाधान प्रदान करती है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


