पिचाई एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में कॉफी बोर्ड स्टॉल पर गए

Ads

पिचाई एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में कॉफी बोर्ड स्टॉल पर गए

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 06:17 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बृहस्पतिवार को यहां एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में वाणिज्य मंत्रालय के कॉफी बोर्ड स्टॉल पर गए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘जब सुंदर पिचाई एक घूंट के लिए आते हैं, तो आपको पता चलता है कि यह सच में इसके लायक है। दुनिया ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में भारत भौगोलिक संकेतक (जीआई) कॉफी के लिए एक कप उठा रही है।’’

बोर्ड की गतिविधि का मकसद मोटे तौर पर उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाना और जिंस का निर्यात संवर्धन करना है।

दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ। कई प्रौद्योगिकी दिग्गज, उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता, संस्थापक और प्रौद्योगिकीविद इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, जहां भारत एआई तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गूगल और अल्फाबेट के सीईओ ने कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘हाइपर प्रोग्रेस’ के युग की शुरुआत बताया, जिसमें नई वैज्ञानिक खोजों को खोलने और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को पारंपरिक विकास के चरणों को लांघने में मदद करने की क्षमता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय