MP Vidhan Sabha Budget Session: औकात पर अड़े ये दिग्गज तो विधानसभा में हुआ जमकर बवाल! सीएम मोहन यादव ने दिखाई दरियादिली, सदन में मांगी माफी

Ads

औकात पर अड़े ये दिग्गज तो विधानसभा में हुआ जमकर बवाल! सीएम मोहन यादव ने दिखाई दरियादिली, MP Vidhan Sabha Budget Session Mohan yadaw Speech

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 07:46 PM IST

भोपाल: MP Vidhan Sabha Budget Session मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। चौथे सदन के भीतर दो दिग्गज नेता आपस में ही उलझ गए। मामला इतना आगे बढ़ गया कि संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक-दूसरे को औकात में रहने की नसीहत दे डाली। हालांकि स्पीकर और दूसरे सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद मामला फौरी तौर पर शांत हो गया।

दरअसल, जब नेता प्रतिपक्ष अपना संबोधन दे रहे थे और यह कह रहे थे कि अदाणी को बिजली खरीदने के नाम पर अगले 25 साल में 1 लाख से सवा लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे, तब मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इसका सबूत दें। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके पास सबूत है और वे दिखा देंगे। इसी दौरान दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई। बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष से औकात में रहने को कहा, जिसके बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सीएम ने मांगी माफी, सदस्यों ने व्यक्त किया खेद

MP Vidhan Sabha Budget Session सदन के दोबारा शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज सदन में असहज स्थिति बन गई, जिसका उन्हें बेहद रंज है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के व्यवहार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अनुभवी हैं, फिर भी ऐसी स्थिति बनना आश्चर्यजनक है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने खुद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आज वे अपने आप से संतुष्ट नहीं हैं और उनका सब्र टूट गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार सदन में गुस्सा आया और परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि वे खुद को नियंत्रित नहीं कर पाए। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे बढ़कर पूरे सदन की ओर से माफी मांगी। उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए सभी से संयम बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ेंः-