पीएम किसान सम्मान निधि: 6 हजार चाहिए तो कराना होगा 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज किए गए अनिवार्य …. देखें

Ads

पीएम किसान सम्मान निधि: 6 हजार चाहिए तो कराना होगा 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज किए गए अनिवार्य .... देखें

  •  
  • Publish Date - March 6, 2021 / 01:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम का फायदा करोड़ों किसानों को मिल रहा है। सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त के जरिए सालभर में 6 हजार रुपये डायेरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत किसानों के खाते में डाले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में विधायकों को मिलेगा पूरा वेतन, पूरी विधायक निधि: म…

अबतक सात किस्त जारी की जा चुकी है और आठवीं किस्त जल्द जारी होने वाली है। ऐसे में अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो 31 मार्च से पहले आवेदन कर दें। दरअसल 2019 में शुरू हुई इस स्कीम के तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। ऐसे में 31 मार्च से पहले आवेदन कर आप भी फायदा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड19 की वैक्सीन पेटेंट मुक्त करने की भारत, दक्षिण अफ्रीका की मां…

ऐसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:-

– सबसे पहले पोर्टल के इस लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
– यहां ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें
– नई टैब में आधार नंबर और इमेज कोड डालकर ‘Click here to continue’ पर क्लिक करें
– इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में राज्य, जिला, गांव, ब्लॉक, सब-डिस्ट्रिक्ट, जेंडर, नाम, कैटगरी आदि मांगी गई जानकारियां दर्ज करें
– जमीन की जानकारी देने के लिए सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर और एरिया का साइज दर्ज करें
– इन्हें भरने के बाद ‘Save’ पर क्लिक कर दें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि 7वीं किस्त बीते साल 25 दिसंबर को जारी की गई थी। इस दौरान 9 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। मौजूदा समय में 11.66 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं और अगर आप भी चाहते हैं कि इस योजना के तहत आपको भी फायदा मिले तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।