Chief Minister Yogi Adityanath in Ayodhya || Image- IBC24 News File
Chief Minister Yogi Adityanath in Ayodhya: अयोध्या: अयोध्या में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह कार्यकत्रियों का सम्मान भी करेंगे। अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रदेश के सभी जिलों में इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय मंत्री तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं भी इसमें भाग लेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर जिले में समानांतर कार्यक्रम होंगे, लेकिन मुख्य समारोह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अयोध्या में ही संपन्न होगा।
Chief Minister Yogi Adityanath in Ayodhya: कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे वे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद श्रीराम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन