पीएम-कुसुम 2.0 से किसानों को खेती के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने में मदद मिलेगी: प्रह्लाद जोशी

पीएम-कुसुम 2.0 से किसानों को खेती के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने में मदद मिलेगी: प्रह्लाद जोशी

पीएम-कुसुम 2.0 से किसानों को खेती के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने में मदद मिलेगी: प्रह्लाद जोशी
Modified Date: September 9, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: September 9, 2026 8:38 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि पीएम कुसुम योजना का दूसरा संस्करण जल्द ही पेश किया जाएगा, जिससे किसान नवीकरणीय ऊर्जा पैदा कर सकेंगे और उसी जमीन पर खेती भी जारी रख सकेंगे।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने नयी दिल्ली में 21-23 अक्टूबर को होने वाले 7वें एग्रीवोल्टाइक्स वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस 2026 के बारे में जानकारी देने के कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीएम-कुसुम 2.0, जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है, ग्रामीण भारत में विकेंद्रित नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए एक नया मॉडल तैयार करेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना में फसलों के साथ सौर पैनल लगाने को बढ़ावा देने के लिए एक खास 10 गीगावाट एग्री-पीवी अवयव शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम कुसुम 2.0 का बजट योजना के पहले संस्करण से ज्यादा होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में