PM Suraksha Bima Yojana: मोदी सरकार की बड़ी योजना, मात्र 20 रुपये सालाना खर्च में 2 लाख रुपये का कवर, जानिए कैसे?

Ads

PM Suraksha Bima Yojana: मोदी सरकार की बड़ी योजना, मात्र 20 रुपये सालाना खर्च में 2 लाख रुपये का कवर

  •  
  • Publish Date - April 5, 2025 / 07:39 PM IST,
    Updated On - April 5, 2025 / 07:39 PM IST

(PM Suraksha Bima Yojana, Image Source: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • PMSBY में 20 रुपये प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर।
  • PMJJBY में 436 रुपये प्रीमियम पर जीवन बीमा कवर।
  • इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को सस्ती बीमा सुरक्षा देना है।

PM Suraksha Bima Yojana: दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले के दौरान ही कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका लाभार्थी ज्यादातर गरीब तबके के लोग है। इसमें ऐसी ही योजना है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (MPJJBY) है। इस योजना के तहत गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती बीमा सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नरेंद्र मोदी सरकार की एक पहल है, जो गरीब वर्ग के लिए शुरु की गई है। यह योजना 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है। इस योजना के तहत 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा (आंशिक विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये) का दुर्घटना मृत्यु सह विकलांगता कवर मिलता है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना हर साल रिन्यु होती है और इसके नामांकन के लिए किसी भी बैंक या डाकघर में खाता होना आवश्यक है। इसके तहत प्रीमियम हर साल बैंक खाते से ऑटो डेबिट होता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (MPJJBY)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक जीवन बीमा योजना है, जो किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु के लिए कवर करती है। इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति 18 से 50 वर्ष के आयु के बीच होना चाहिए और उनके पास बैंक या डाककर में खाता होना आवश्यक है। इस योजना में हर साल 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है। अगर कोई व्यक्ति 50 वर्ष से पहले योजना में शामिल होता है तो वह 55 वर्ष तक इसे जारी रख सकता है। यह भी एक साल की योजना और हर साल रिन्यू की जा सकती है।

योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना दोनों का उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। दोनों योजनाओं के तहत नामांकन आसान है और प्रीमियम की राशि बहुत कम है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। ये योजनाएं विशेष रूप से दुर्घटनाओं और मृत्यु के कारण उत्पन्न होने वाली आर्थिक कठिनाइयों से बचने में मदद करती हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) किसे लाभ प्रदान करती है?

यह योजना 18 से 70 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिकों के लिए है, जो दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता से सुरक्षा प्रदान करती है।

PMSBY के लिए प्रीमियम कितना है?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है।

PMJJBY के लिए वार्षिक प्रीमियम कितनी राशि है?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए प्रत्येक वर्ष 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है।