Gwalior Viral Video : गुटखा का दाम कम न करने पर युवक ने दुकानदार के साथ कर दिया ऐसा काम, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Ads

ग्वालियर के लाल टिपारा में गुटखा के दाम को लेकर विवाद के बाद एक बदमाश ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 11:24 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 11:28 PM IST

Gwalior Viral Video / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर के लाल टिपारा में गुटखा के दाम को लेकर दुकानदार और बदमाश में विवाद।
  • बौखलाए बदमाश ने कमर से कट्टा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी।
  • दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर छुपा रहा।

ग्वालियर : Gwalior Viral Video  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दुकानदार द्वारा गुटखा के दाम कम नहीं करने पर एक बदमाश बौखला गया। बौखलाए बदमाश ने अपनी कमर से कट्टा निकाल कर दुकानदार पर तान दिया, जिससे डरकर दुकानदार जान बचाने के लिए दुकान के अंदर छुप गया। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। बदमाश की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

कहांसुनी के बाद ताना कट्टा

दरअसल पूरा मामला घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा का है। लाल टिपारा में स्थित एक दुकान पर बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा। Social Media Viral Video  बदमाश ने राजश्री गुटखा को दुकानदार से खरीदा। गुटखा के दाम को लेकर दुकानदार से बदमाश का विवाद हो गया। कहांसुनी के बाद दुकानदार दुकान के अंदर चला गया। तभी बौखलाए बदमाश ने कमर से कट्टा निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान में ही छुपा रहा और दुकान के अंदर से ही उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। जिसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

जाँच में जुटी पुलिस

बदमाश की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। Gwalior Viral Video  अफसरों ने मुरार थाना प्रभारी को फरियादी दुकानदार के बयान लेकर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र, लाल टिपारा में।

बदमाश ने दुकानदार को कैसे धमकी दी?

बदमाश ने अपनी कमर से कट्टा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और फरियादी दुकानदार का बयान दर्ज किया।