Sukesh Chandrashekhar : सुकेश-जैकलीन की दास्तां में नया मोड़, मंडोली जेल से लिखा इश्किया खत, खुद को बताया आज का रोमियो, भेजा करोड़ों का तोहफा

Ads

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडिस को भावुक खत लिखा और कस्टम एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया। अभिनेत्री ने हमेशा दूरी बनाए रखी है।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 11:50 PM IST

Sukesh Chandrashekhar / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस को वैलेंटाइन डे पर पत्र लिखा।
  • पत्र में कस्टम एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया गया।
  • सुकेश ने अपनी और जैकलीन की प्रेम कहानी की तुलना रोमियो-जूलियट और हीर-रांझा से

एंटरटेनमेंट डेस्क : दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी का मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में है। वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के नाम एक बेहद भावुक और सनसनीखेज प्रेम-पत्र लिखा है। Sukesh Chandrashekhar इस पत्र में सुकेश ने न केवल अपने प्यार का इजहार किया, बल्कि जैकलीन को वैलेंटाइन डे पर एक कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है। पत्र में सुकेश ने जैकलीन को ‘माई बेबी’, ‘एंजेल’ और ‘जैकी’ जैसे नामों से पुकारते हुए अपने प्यार का इजहार किया और दावा किया कि जेल की सलाखें उनके दिल को अलग नहीं कर सकतीं।

तोहफे में ‘एयरबस हेलीकॉप्टर’ का दावा

सुकेश ने इस बार जैकलीन को वैलेंटाइन डे पर एक कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है। Viral Letter सुकेश का कहना है कि इस हेलीकॉप्टर पर जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ लिखे होंगे और इसका पेंट उसके प्राइवेट जेट और यॉट (Yacht) से मैच करेगा। खास बात यह है कि सुकेश ने इसे अपनी ‘मेहनत की कमाई’ बताया है, न कि अपराध का पैसा। हालांकि, उसने यह भी माना कि कानूनी पेचीदगियों के कारण जैकलीन शायद इसे तुरंत इस्तेमाल न कर पाएं।

महान प्रेम कहानियों से अपनी तुलना

अपने खत में सुकेश ने अपनी और जैकलीन की ‘प्रेम कहानी’ की तुलना रोमियो-जूलियट और हीर-रांझा जैसी ऐतिहासिक जोड़ियों से की। Jacqueline Fernandez उसने लिखा कि जैकलीन को जो भी मानसिक तनाव या शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। उसने वादा किया कि ‘तूफान’ जल्द खत्म होगा और वह जैकलीन को कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।

अभिनेत्री जैकलीन बनती है दूरी

गौरतलब है कि सुकेश अक्सर त्योहारों और जन्मदिन के मौकों पर जैकलीन को इसी तरह के महंगे गिफ्ट और पत्र भेजता रहा है। हालांकि, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने हमेशा इन दावों से दूरी बनाए रखी है और स्पष्ट किया है कि उनका सुकेश के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। फिलहाल, सुकेश 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहा है, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां जांच के दायरे में हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

सुकेश ने जैकलीन को क्या भेजा?

वैलेंटाइन डे पर एक भावुक पत्र और हेलीकॉप्टर गिफ्ट का दावा।

हेलीकॉप्टर में क्या खास था?

कस्टम इंटीरियर, जैकलीन के नाम के अक्षर 'JF' और पेंट जेट और यॉट से मैच करता

जैकलीन का रिएक्शन क्या रहा?

अभिनेत्री ने हमेशा दूरी बनाए रखी और कहा कि उनका सुकेश के साथ कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।