पीएनजीएस रेवा के आईपीओ को पहले दिन 59 प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

पीएनजीएस रेवा के आईपीओ को पहले दिन 59 प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 09:13 PM IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर-बिक्री के पहले दिन 59 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 380 करोड़ रुपये के आईपीओ को बिक्री के लिए रखे गये 57,06,235 शेयरों के मुकाबले 33,83,488 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 92 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 37 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को सात प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से करीब 171 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सार्वजनिक निर्गम 26 फरवरी को बंद होगा।

कंपनी ने प्रति शेयर 367 रुपये से 386 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

पुणे स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक ताज़ा निर्गम है जिसमें बिक्री पेशकश का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सार्वजनिक निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग वित्त वर्ष 2027-28 तक 15 नए स्टोर स्थापित करने, प्रमुख ब्रांड, ‘रेवा’ की दृश्यता बढ़ाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इन नए स्टोर के से संबंधित विपणन और प्रचार व्यय के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय