Reported By: Alok Sharma
,Rajnandgaon Murder News/Image Credit: IBC24.in
Rajnandgaon Murder News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। बीते दिनों ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में पुलिस को अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि, बीते 22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में नदी के पास लगभग 35 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश पड़ी है। (Rajnandgaon Murder News) महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतिका की पहचान राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रविदास नगर निवासी पुर्णिमा नेताम के रूप में की। जिसके बाद महिला के हत्यारे की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने महिला के पति सुनील नेताम की तलाश की। घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद था।
Rajnandgaon Murder News: संदेह के आधार पर सुनील वंजारी की तलाश में दल्लीराजहरा पुलिस टीम भेजी गई जहां से वह फरार हो गया था। संदेही आरोपी की डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली जिस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मृतका के पति को उसके चरित्र पर संदेह था। जिसकी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद सुनिल अपने खून लगे कपडे को साक्ष्य छुपाने के लिये अपने दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने दिया था। पुलिस ने इस मामले में दल्लीराजहरा (Rajnandgaon Murder News) निवासी मृतिका के पति सुनील वंजारी, हत्या में सह आरोपी डोंगरगढ़ निवासी ज्योतिष सिंह नेताम और साक्ष्य छुपाने में सहयोग करने वाले मोहंदीपार अर्जुन्दा बालोद निवासी नीलकंठ साहू को गिरफ्तार किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Aegi: फरवरी या मार्च, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त..? पढ़ें सबसे लेटेस्ट अपडेट, पिछले रिकॉर्ड्स भी देखें
Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेश किया ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप.. बजट में बस्तर और सरगुजा की तस्वीर बदलने करोड़ों रुपए का प्रावधान