Rinku Singh Father Health Update/Image Credit: IBC24.in
Rinku Singh Father Health Update: नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर अपने घर वापस लौट गए हैं। रिंकू के वापस लौटने से टीम इंडिया को झटका लगा है, ऐसा इलसिए क्योंकि टीम इंडिया को अपने आने वाले सभी मैच जीतने होंगे। दरअसल, रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी है और (Rinku Singh Father Health Update) इस वजह से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा है। रिंकू भारतीय टीम के साथ कब जुड़ेंगे, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिंकू टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी के लिए चेन्नई में मौजूद थे। (Rinku Singh Father Health Update) इसी बीच उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और वो तत्काल कैंप छोड़कर अपने घर वापस लौट गए। भारतीय फैंस की यही प्रार्थना होगी कि उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब न हो और वे जल्द ही ठीक हो जाएं।
Rinku Singh Father Health Update: रिंकू सिंह के पपीता की तबीयत बेहद ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिंकू के पिता को चौथे स्टेज का लिवर कैंसर है। उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वे वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू ने 24 फरवरी को भारतीय टीम के साथ अभ्यास नहीं किया। (Rinku Singh Father Health Update) उम्मीद है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे सुपर-8 मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-