भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सकारात्मक, रचनात्मक वार्ता हुई: विदेश मंत्रालय

Ads

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सकारात्मक, रचनात्मक वार्ता हुई: विदेश मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 09:59 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक बातचीत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में वाणिज्य मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने अंतरिम व्यापार समझौते और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) का एक प्रतिनिधिमंडल एक से चार जून तक भारत के दौरे पर रहा। अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच ने किया, जबकि भारत की ओर से वार्ताकार की भूमिका अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन ने निभाई।

जायसवाल ने कहा, “बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही है। दोनों पक्षों ने अंतरिम व्यापार और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।”

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच वस्तु व्यापार, गैर-शुल्क बाधाओं, सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता, आर्थिक सुरक्षा समन्वय तथा अन्य पारस्परिक हितों के क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा हुई।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम