नवंबर में बिजली की खपत 3.6 प्रतिशत बढ़कर 100.42 अरब यूनिट हुई

Ads

नवंबर में बिजली की खपत 3.6 प्रतिशत बढ़कर 100.42 अरब यूनिट हुई

  •  
  • Publish Date - December 1, 2021 / 02:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बिजली की खपत नवंबर में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 100.42 अरब यूनिट (बीयू) हो गयी, जो लगातार दूसरे महीने हुई वृद्धि को दर्शाता है।

देश में बिजली की खपत इस साल अक्टूबर में 3.9 प्रतिशत बढ़कर 113.40 बीयू हो गयी थी जो पिछले साल इसी महीने में 109.17 बीयू थी।

वहीं पिछले साल नवंबर में बिजली की खपत 96.88 बीयू और 2019 में इसी महीने में 93.94 बीयू थी।

भाषा प्रणव

प्रणव