पावर ग्रिड ने सरकार को अंतिम लाभांश के रूप में 574.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Ads

पावर ग्रिड ने सरकार को अंतिम लाभांश के रूप में 574.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया

  •  
  • Publish Date - September 16, 2025 / 10:19 PM IST,
    Updated On - September 16, 2025 / 10:19 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को अंतिम लाभांश के रूप में 574.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पावर ग्रिड द्वारा भारत सरकार को भुगतान किया गया कुल लाभांश (अंतरिम लाभांश सहित) 4,297.40 करोड़ रुपये हो गया है।

पावर ग्रिड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर के त्यागी ने मंगलवार को केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल को चेक सौंपा।

भाषा योगेश रमण

रमण