बागपत (उप्र), 11 मार्च (भाषा) बागपत जिले के दोघट कस्बे में मंगलवार देर रात एक बारात में आए पूर्व ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि घटना के बाद मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बुधवार को बताया कि 10 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि शामली के बहावड़ी गांव के एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
राय ने बताया कि पुलिस ने शुरुआती जांच में यह पाया के यह घटना पुराने विवाद को लेकर अंजाम दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली अपने पति 42 वर्षीय विक्की उर्फ विवेक के साथ दोघट कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं।
उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे फार्म हाउस की पार्किंग में दो युवकों ने अचानक उसके पति पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गोली मारकर भाग रहे आरोपियों में से एक युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं सलीम
राजकुमार
राजकुमार