नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगी।
कपड़ा मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि कुल 22 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें तीन संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।
समारोह में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, हथकरघा उद्योग के प्रतिनिधि, मास्टर बुनकर, डिजाइनर, निर्यातक, कारीगर और अन्य अतिथि शामिल होंगे।
मंत्रालय ने कहा कि ये पुरस्कार राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के तहत हथकरघा विपणन सहायता घटक के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं और हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय