UP Monsoon Session 2026: विधानसभा चुनाव से पहले जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात, जानें कब पेश होने वाला है अनुपूरक बजट

Ads

UP Monsoon Session 2026: विधानसभा चुनाव से पहले जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात, जानें कब पेश होने वाला है अनुपूरक बजट

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 12:46 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 12:55 PM IST

UP Monsoon Session 2026: विधानसभा चुनाव से पहले जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात, जानें कब पेश होने वाला है अनुपूरक बजट /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • 3 अगस्त से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
  • 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट होगा पेश
  • 2027 चुनाव से पहले कई नए विधेयक और बड़ी घोषणाओं की संभावना

लखनऊ। UP Monsoon Session 2026: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होने जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदानों की मांगें 4 अगस्त को दोपहर 12:20 बजे सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार इस बार के अनुपूरक बजट (UP Supplementary Budget 2026) में कुछ नई घोषणा कर सकती है। इस दौरान संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी। इसके साथ ही राम मंदिर चंदा चोरी पर विपक्ष के सरकार को घेरने की तयारी में है।

नए विधेयक ला सकती है सरकार

UP Monsoon Session 2026 आपको बता दें कि सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक 9 अध्यादेश ला चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) (संशोधन) द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) अध्यादेश शामिल हैं। अब इन अध्यादेशों के स्थान पर प्रतिस्थानी विधेयक और कुछ नए बिल इस मानसून सत्र में पेश किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कब से शुरू होगा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

अनुपूरक बजट कब पेश किया जाएगा?

वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट 4 अगस्त को दोपहर 12:20 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

क्या इस सत्र में नए विधेयक भी आएंगे?

हां, सरकार कई अध्यादेशों के स्थान पर नए विधेयक और संशोधन बिल पेश कर सकती है।

विपक्ष किन मुद्दों को उठाएगा?

विपक्ष संभल हिंसा जांच रिपोर्ट, राम मंदिर चंदा चोरी और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

क्या 2027 चुनाव को ध्यान में रखकर बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं?

राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार चुनाव से पहले सरकार अनुपूरक बजट में नई योजनाओं और घोषणाओं पर जोर दे सकती है।