HIGHLIGHTS
- 81 लाख EPS-95 पेंशनभोगियों ने न्यूनतम पेंशन 1,000 से 7,500 रुपये करने की मांग की।
- 9–11 मार्च तक जंतर-मंतर, दिल्ली में तीन दिन का प्रदर्शन।
- 30–35 साल योगदान के बाद भी औसतन 1,171 रुपये पेंशन मिलने का दावा।
नई दिल्लीः EPF Pension Amount Increase: सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ द्वारा संचालित कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) के तहत पेंशनभोगी मौजूदा 1,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे नौ मार्च को जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
EPF Pension Amount Increase: एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय और राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सहकारी/निजी क्षेत्रों, मिलों और मीडिया प्रतिष्ठानों के लगभग 81 लाख पेंशनभोगी ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों के लिए पिछले नौ वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्रियों और सभी दलों के सांसदों से अपील की गई है, लेकिन सरकार बुजुर्ग पेंशनभोगियों की पुकार की अनदेखी कर रही है। EPFO
बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान प्रदर्शन (EPF Pension Amount Increase)
इसमें कहा गया कि 30 से 35 साल की सेवा के दौरान ईपीएफओ के साथ नियमित रूप से पेंशन अंशदान जमा करने के बाद भी पेंशनभोगियों को अभी भी औसतन 1,171 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। हालांकि, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बिना किसी अंशदान के पेंशन बांटी जा रही है। समिति ने आरोप लगाया कि इतनी कम पेंशन और मुफ्त चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण देश भर में हर दिन औसतन 200-250 पेंशनभोगियों की असामयिक मृत्यु हो रही है। बयान में कहा गया कि निरंतर उपेक्षा से नाराज होकर पेंशनभोगी संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत में नौ, 10 और 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ेंः-
- Jashpur Crime News: पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर इलाके में फैली दहशत
- Petrol-Diesel Shortage India: आज ही बढ़े घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, अब पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Naxal Surrender News: बस थोड़ी देर और! नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सुनने के लिए हो जाइए तैयार, सीएम के सामने…
- Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
- Khairagarh Drunk Men Woman Attack: नशे में खुद पर काबू नहीं रख पाए युवक, महिला के साथ घर के अंदर घुसकर की बदसलूकी, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट… छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
- Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान
EPS-95 पेंशन योजना क्या है?
EPS-95 यानी Employees’ Pension Scheme-1995, कर्मचारियों के लिए एक पेंशन योजना है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) संचालित करता है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का योगदान होता है।
EPS-95 पेंशनभोगियों की मुख्य मांग क्या है?
पेंशनभोगी न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने और मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की मांग कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कब होगा?
पेंशनभोगी 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिन तक जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
कितने लोग EPS-95 योजना से जुड़े हैं?
संघर्ष समिति के अनुसार देशभर में करीब 81 लाख पेंशनभोगी इस योजना से जुड़े हैं।
अभी EPS-95 के तहत कितनी पेंशन मिलती है?
न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये प्रति माह है, जबकि कई पेंशनभोगियों को औसतन लगभग 1,171 रुपये ही मिल रहे हैं।