पंजाब सरकार फूलों के बीज उत्पादन पर दे रही है 40 प्रतिशत सब्सिडी : बागवानी मंत्री

Ads

पंजाब सरकार फूलों के बीज उत्पादन पर दे रही है 40 प्रतिशत सब्सिडी : बागवानी मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 12:01 PM IST

चंडीगढ़, नौ जुलाई (भाषा) पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कई किसान-हितैषी योजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुष्पोत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार अपनी बागवानी योजनाओं के तहत फूलों के बीज उत्पादन के लिए खेती की लागत पर अधिकतम 14,000 रुपये प्रति एकड़ तक 40 प्रतिशत सब्सिडी तीन वर्ष तक प्रदान कर रही है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बागवानी मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण फूलों के बीज उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर सृजित करना है।

उन्होंने किसानों से बागवानी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया और किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या सहायता के लिए अपने निकटतम बागवानी कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी।

भाषा निहारिका

निहारिका