रेलवे ने बंदरगाहों तक वैगन ले जाने पर ‘व्यस्त सीजन’ शुल्क से एक माह की छूट

Ads

रेलवे ने बंदरगाहों तक वैगन ले जाने पर ‘व्यस्त सीजन’ शुल्क से एक माह की छूट

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 10:22 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) रेल मंत्रालय ने कंटेनर ट्रेन संचालकों को कार्गो लोड करने के मकसद से बंदरगाहों तक ट्रेन के खाली डिब्बे ले जाने पर लगने वाले ‘व्यस्त सीजन’ शुल्क में एक महीने के लिए छूट देने का निर्णय लिया है।

मंत्रालय ने 15 जून को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘‘पश्चिम ऐशिया में मौजूदा हालात को देखते हुए सक्षम अधिकारी ने बंदरगाहों तक खाली वैगन ले जाने पर इस शुल्क से अस्थायी छूट देने का निर्णय लिया है।’’

परिपत्र के अनुसार, यह छूट 17 जून से 16 जुलाई तक एक माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सर्कुलर में कहा गया, ‘शुल्क से छूट सिर्फ़ उन्हीं मामलों में दी जाएगी जहां बंदरगाहों से भरे हुए कंटेनर वाली ट्रेन के रूप में वापसी सुनिश्चित की होगी।’’

सरकार का यह कदम पश्चिम एशिया में मौजूदा परिस्थितियों के बीच माल ढुलाई व्यवस्था और बंदरगाहों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

भाषा

यासिर अजय

अजय