Damoh Love Jihad Case : पहचान छुपाकर मंदिर में रचाई शादी, भीड़ ने दबोचा तो बदल गए सुर बोला-छोड़ दूंगा अपना मजहब, वायरल हुआ वीडियो

Ads

दमोह में सामने आए कथित लव जिहाद मामले में आरोपी साहिल लाला उर्फ साहिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह हिंदू धर्म अपनाने और हिंदू लड़की से विवाह करने की इच्छा जताता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Damoh Love Jihad Case / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • कथित लव जिहाद मामले में आरोपी साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • वीडियो में युवक हिंदू धर्म अपनाने और हिंदू लड़की से शादी की इच्छा जताता दिखा।
  • पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी।

दमोह: Damoh Love Jihad Case मध्य प्रदेश के दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आए कथित लव जिहाद मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मामले के आरोपी युवक साहिल लाला उर्फ़ साहिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्वयं को हिंदू धर्म में शामिल होने और धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जताता दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सामने आए इस मामले में एक मुस्लिम युवक साहिल लाला उर्फ़ साहिल खान पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाकर 16 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और झांसा देकर किसी मंदिर में शादी जैसी रस्म निभाते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Alleged Love Jihad Case Madhya Pradesh सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार शाम का है, जब आरोपी युवक साहिल लाला उर्फ साहिल खान नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में युवक यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाना चाहता है और हिंदू लड़की से विवाह करना चाहता है। साथ ही वह मुस्लिम धर्म के प्रति नाराजगी भी व्यक्त करता नजर आ रहा है।

Minor Hindu Girl Mangalsutra Case जाँच के बाद होगी वायरल वीडियो की पुष्टि

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि युवक द्वारा कही गई बातें उसकी वास्तविक इच्छा हैं या फिर पकड़े जाने और लोगों के दबाव के कारण उसने ऐसा कहा। वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर आरोपी युवक साहिल लाला उर्फ़ साहिल खान की तलाश भी जारी है।

ये भी पढ़ें