Sunder Raj P Deputation Order: बस्तर को माओवाद-मुक्त करने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले IPS सुंदरराज पी को मोदी सरकार का बुलावा.. इस इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में बनाये गये IG, जारी हुआ डेपुटेशन का आदेश

Ads

Bastar IG Sunder Raj P Deputation Order: बस्तर आईजी सुंदरराज पी का NIA में तबादला, केंद्र ने जारी किया डेपुटेशन आदेश और रिलीव निर्देश।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 09:43 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 09:43 PM IST

Bastar IG Sunder Raj P Deputation Order || Image- Twitter file

HIGHLIGHTS
  • बस्तर आईजी सुंदरराज पी को NIA में नई जिम्मेदारी।
  • केंद्र सरकार ने डेपुटेशन और रिलीव आदेश जारी किए।
  • नक्सल विरोधी अभियानों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

रायपुर: करीब चार दशक से माओवाद के आतंक से जकड़े छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर संभाग को नक्सलियों के दहशत से मुक्त कराने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी और मौजूदा समय में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी को केंद्र सरकार का बुलावा आया है। (Sunder Raj P Deputation Order) केंद्रीय गृह विभाग की तरह से उनका डेपुटेशन ऑर्डर जारी किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सुंदरराज पी को एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में आईजी के पद पर नियुक्ति दिए गई है। गृह मामलों के मंत्रालय ने सुंदरराज पी को रिलीव करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लम्बे वक़्त से बस्तर में तैनात थे। (Sunder Raj P Deputation Order) केंद्र सरकार ने उनके कंधो पर नक्सल हिंसा ख़त्म करने और समूचे क्षेत्र में शांति स्थापित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी थी। सुंदरराज पी ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। आज बस्तर का क्षेत्र औपचारिक तौर पर सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर हुई ‘व्यापक बातचीत’

रबड़, पॉलिमर से बने फुटवियर क्षेत्र की एमएसई को गुणवत्ता नियंत्रण में मोहलत मिली

दुबई: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज के बचाए गए 21 चालक दल सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत

मध्यप्रदेश देश में परमाणु ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर: अधिकारी

भाजपा नेता ने अभिषेक बनर्जी पर मिट्टी की अवैध खुदाई में संलिप्त होने का आरोप लगाया

Q1. सुंदरराज पी को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

A: उन्हें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया गया है।

Q2. सुंदरराज पी किस कैडर और बैच के आईपीएस अधिकारी हैं?

A: वह छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

Q3. बस्तर में सुंदरराज पी की प्रमुख उपलब्धि क्या रही?

A: उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व कर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।