PM Modi Donald Trump Meeting G7 Summit France : 16 महीने बाद आमने-सामने आए मोदी और ट्रंप! हाथ तो मिलाया, लेकिन नहीं लगा गले, G7 मंच से उठे बड़े सवाल

Ads

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की 16 महीने बाद पहली मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, लेकिन इस बार उनका पुराना गले मिलने वाला अंदाज नजर नहीं आया। अब 17 जून को होने वाली अहम द्विपक्षीय बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा होने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 09:02 PM IST

PM Modi Donald Trump Meeting G7 Summit France / Image Source ; SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • G7 शिखर सम्मेलन में 16 महीने बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई।
  • दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, लेकिन इस बार 'हग डिप्लोमेसी' नजर नहीं आई।
  • 17 जून को होने वाली द्विपक्षीय बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर फोकस रहेगा।

नई दिल्ली: फ्रांस में चल रहे जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के मंच पर पूरे 16 महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और हालचाल जाना। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पुराना ‘गले मिलने’ वाला अंदाज नजर नहीं आया, जिसने कूटनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।

17 जून को होगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक

इससे पहले, मेजबान देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को बुके देकर उनका विशेष स्वागत किया। फ्रांस में पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त है, जहाँ वे कनाडा, ब्रिटेन और यूएई के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक 17 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने जा रही है, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर लग सकती है।

सातवीं बार हिस्सा बन रहे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ही फ्रांस पहुंचे हैं। भारत इस सम्मेलन में बतौर भागीदार देश 13वीं बार और पीएम मोदी लगातार सातवीं बार हिस्सा ले रहे हैं। फ्रांस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से भी संक्षिप्त मुलाकात की थी।

Trade Agreement को बढ़ाने पर होगा ज़ोर

फ्रांस में पीएम मोदी का शेड्यूल बेहद व्यस्त है। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित है। व्हाइट हाउस ने भी पुष्टि की है कि इस बैठक में भारत-अमेरिका Trade Agreement को आगे बढ़ाने पर खास जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें