रिजर्व बैंक ने अपने आंकड़ों के मानकीकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित की

रिजर्व बैंक ने अपने आंकड़ों के मानकीकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित की

रिजर्व बैंक ने अपने आंकड़ों के मानकीकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित की
Modified Date: August 12, 2024 / 04:50 pm IST
Published Date: August 12, 2024 4:50 pm IST

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अपने नियमित रूप से जारी होने वाले आंकड़ों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की।

इस समिति का गठन डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा की अध्यक्षता में किया गया है और इसमें 10 सदस्य होंगे।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मानकीकरण पर विशेषज्ञ समिति को नवंबर, 2024 के अंत तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

पात्रा की अध्यक्षता वाली समिति अन्य नियमित आंकड़ों की गुणवत्ता का भी अध्ययन करेगी।

समिति के अन्य सदस्य आर बी बर्मन (पूर्व चेयरमैन, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग), सोनाली देसाई (राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और मैरीलैंड विश्वविद्यालय, यूएसए), पार्थ रे (निदेशक, राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान, पुणे) और विमल रॉय (पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग शामिल हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में