रिजर्व बैंक ने PNB, सोडेक्सो, फोनपे समेत छह इकाइयों पर लगाया 5.78 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने PNB, सोडेक्सो, फोनपे समेत छह इकाइयों पर लगाया 5.78 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने PNB, सोडेक्सो, फोनपे समेत छह इकाइयों पर लगाया 5.78 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 20, 2020 5:22 pm IST

मुंबई, 20 नवंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पीएनबी, सोडेक्सो और फोनपे समेत छह इकाइयों पर नियामकीय दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर 5.78 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने भुगतान और निपटान प्रणाली कानून, 2007 की धारा 30 के तहत इन इकाइयों पर नियामकीय दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर जुर्माना लगाया है।

Read More News : हाफिज सईद के दो और साथी गए जेल, आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में सुनाई गई 

पंजाब नेशनल बैंक को छोड़कर शेष पांचों गैर-बैंक प्रीपेड भुगतान उत्पाद (पीपीआई) जारी करने वाली इकाइयां हैं। पीपीआई का उपयोग वस्तु और सेवाओं की खरीद के साथ दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को पैसा देने-लेने में किया जाता है।

Read More News: जीरम मामले में NIA की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- न खुद जांच कर रही है और न हमें जांच करने दे रही

आरबीआई ने सोडेक्सो एसवीसी इंडिया प्राइवेट लि., मुत्थूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस लि., क्विक सिलवर सोल्यूशंस प्राइवेट लि., फोनपे प्राइवेट लि., दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. और पंजाब नेशनल बैंक पर जुर्माना लगाया है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1842 नए संक्रमितों की पुष्टि

सोडेक्सो पर सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि पीएनबी और क्विक सिलवर सोल्यूशंस पर 1-1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं फोनपे पर 1.39 करोड़ रुपये तथा मुत्थूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस पर 34.55 करोड़ रुपये तथा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Read More News: GST इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की GST चोरी के मामले में कोयला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार


लेखक के बारे में