आरबीआई ने मौद्रिक नीति के लिए जानकारी जुटाने को तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए

आरबीआई ने मौद्रिक नीति के लिए जानकारी जुटाने को तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए

आरबीआई ने मौद्रिक नीति के लिए जानकारी जुटाने को तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए
Modified Date: July 9, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: July 9, 2026 6:42 pm IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के मकसद से तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

इन सर्वेक्षणों में परिवारों की महंगाई को लेकर अपेक्षाओं का आकलन करना भी शामिल है।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि परिवारों के मुद्रास्फीति अपेक्षा सर्वेक्षण का जुलाई, 2026 का चरण 19 शहरों में किया जाएगा, जिसका मकसद उपभोक्ताओं के अपने उपभोग के आधार पर कीमतों में बदलाव और महंगाई को लेकर उनकी धारणा को समझना है।

सर्वेक्षण के तहत परिवारों से अगले तीन महीने और एक वर्ष की अवधि के लिए सामान्य कीमतों तथा विभिन्न उत्पाद समूहों की कीमतों में बदलाव को लेकर गुणात्मक प्रतिक्रियाएं ली जाएंगी, जबकि वर्तमान, अगले तीन महीने और अगले एक वर्ष की मुद्रास्फीति दर को लेकर मात्रात्मक आकलन भी जुटाया जाएगा।

आरबीआई ने ग्रामीण उपभोक्ता भरोसा सर्वेक्षण के जुलाई, 2026 चरण की शुरुआत की भी घोषणा की है।

इस सर्वेक्षण के तहत 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, कीमतों की स्थिति, आय और खर्च को लेकर वर्तमान धारणा तथा अगले एक वर्ष की अपेक्षाएं जुटाई जाएंगी।

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान के जरिये शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण के जुलाई, 2026 चरण की भी शुरुआत की जानकारी दी। इस सर्वेक्षण के तहत परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार, कीमत स्तर, आय और खर्च को लेकर उनकी धारणा पर गुणात्मक प्रतिक्रियाएं ली जाएंगी।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में