आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एमपीसी बैठक का विवरण जारी किया

Ads

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एमपीसी बैठक का विवरण जारी किया

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 08:03 PM IST

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के लिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का विवरण जारी किया।

पहली दर निर्धारण बैठक छह से आठ अप्रैल को आयोजित होगी।

आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय दर निर्धारण समिति अगले वित्त वर्ष में कुल छह बैठकें करेगी।

आमतौर पर, बैठक के तीसरे दिन समिति प्रस्ताव पर मतदान करती है और मतदान पूरा होने के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर निर्णय की घोषणा करते हैं।

दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक तीन से पांच जून तक होगी। इसके बाद अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर और फरवरी में तीन दिवसीय की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में कुल छह सदस्य होते हैं। एमपीसी महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर तय करने का काम करती है।

इसमें तीन आरबीआई अधिकारी (गवर्नर सहित) और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करती है।

भाषा योगेश अजय

अजय