रायपुरः IBC24 Shakti Samman 2026 मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे बातचीत भी की।
IBC24 Shakti Samman 2026 मजूबत महिला से संबधित एक सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
बता दें कि ‘शक्ति सम्मान’ IBC24 का एक वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना है। इस वर्ष भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन रविवार को ही रायपुर पहुंच गईं है। इस दौरान IBC24 के प्रबंध संपादक विश्वेश ठाकरे और डीजीएम रविकांत डिमोले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सुष्मिता सेन ने मुस्कुराते हुए मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास आकर्षण मिला है।