IBC24 Shakti Samman 2026: सिंगल मदर बनने पर कैसा था लोगों का रिएक्शन? IBC24 के मंच पर सुष्मिता सेन किया बड़ा खुलासा

Ads

IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ने ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित किया।

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 08:24 PM IST

IBC24 Shakti Samman 2026/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • IBC24 ने ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों को सम्मानित किया।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन शामिल हुई।
  • एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों को सम्मानित किया।

IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुर: मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ने ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों को सम्मानित किया।

सुष्मिता सेन कार्यक्रम में हुई शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने मजूबत महिला के संबधित सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। (IBC24 Shakti Samman 2026) उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।

सिंगल मदर को लेकर सुष्मिता सेन का बड़ा खुलासा

IBC24 Shakti Samman 2026: इसके बाद IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सुष्मिता सेन से पूछा कि, जब वे बेटियों को गोद लेकर सिंगल मदर बानी तो ये उनके लिए कितना मुश्किल था। इस सवाल का जवाब देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कहा कि, उन्होंने 1999 में पहली बेटी को गोद लिया था और तब वे केवल 24 साल की थी। इस दौरान लोगों ने कई प्रकार की बातें की। सुष्मिता सेन ने बताया कि, लोगों ने कहा था कि, वो अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं है। कई लोगों ने कहा कि, ये कोई उम्र होती है क्या मां बनने की। (IBC24 Shakti Samman 2026)  सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि, कई लोगों ने कहा कि, खुद के बच्चे क्यों नहीं चाहिए, ये अपना खून थोड़ी है, जैसी कई प्रकार की बातें हुई।

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि, कोर्ट में जज ने उनके पिता से कहा था कि, आपकी बेटी ने जो कदम उठाया है उसके बाद कोई अच्छे घर का लड़का आपकी बेटी से शादी नहीं करेगा। इस पर उनके पिता ने जज से कहा था कि, सर मेरी बेटी किसी की बीवी बनने के लिए नहीं है।

इन्हे भी पढ़ें:-